चने की भाजी

  चने की भाजी बनाने की विधि

चने की भाजी को धोकर बारीक बारीक काट लें. लहसुन मेथी दाना और लाल मिर्च से इसे एक चम्मच तेल मैं फ्राई करें. एक अलग कड़ाही में चम्मच तेल डालकर8-1़0 उड़द की बरी फ्राई करें. आधी पक्की हुई चने की भाजी और बड़ी को कुकर में डालकर- और दो से तीन कप पानी डालकर, तीन से चार सिटी लगाएं. उसके बाद प्रेशर कुकर खोलकर - इसे 5मिनट और भुने. भाजी की स्मूदनेस बढ़ाने के लिए- इसमें थोड़ा सा दो चम्मच गेहूं या मक्का का आटा मिलाया जा सकता है. आखरी में एक चम्मच आमचूर डालें.

Comments