उड़द की बरी

  उड़द की बरी बनाने की विधि

2 किलो उड़द की दाल रात में भिगोकर रख दें. 2 किलो सफेद कद्दू किस कर छलनी पर रख दें ताकि रात भर में उसका सारा पानी निकल जाए. उड़द की दाल सिलबट्टे पर पीसना है और किसी हुए सफेद कद्दू के साथ मिला देना है.

डोडा इलायची, काली मिर्च, धनिया हल्का भून ले और उसे पीस लें. अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया भी बारीक कुटना है. यह सारी पिसी हुई चीजें सफेद कद्दू और उड़द के पेस्ट में मिलाएं. बरी में नमक नहीं डालना है. आप इस पेस्ट की छोटी-छोटी नींबू के बराबर बॉल बनाकर, कॉटन की चादर पर धूप में सुखा दें. इसी सूखने में 4 दिन लगते हैं. बरी पूरी तरह सूख जाए तो इसे डिब्बे में कई महीनों के लिए स्टोर किया जा सकता है.





Comments