- आम का अचार बनाने की विधि
अचार का मसाला - 250 ग्राम राई, 100 ग्राम जीरा, 100 ग्राम बड़ी सौंफ (सीकी हुई), 50 ग्राम मेथी, 50 ग्राम अजवाइन ( सीकी हुई) - सारे मसालों को पीस लें और उसका पाउडर बनाएं.
5 किलो कच्चे आम को काट ले और उस में हल्दी और नमक छिड़क दें. इसे इसे 5-6 घंटे के लिए प्लेट में रखकर छोड़ दें. उसके बाद इसमें पैसा हुआ मसाला मिला दे और 50 ग्राम हल्दी और 100 ग्राम नमक डाल दें. अच्छे से मिलाने के बाद 500 ग्राम सरसों का तेल डालकर इसे कांच के बर्तन में रख दें. कुछ दिनों में यह अचार तैयार हो जाएगा. इस अचार में खड़ी लाल मिर्च और लहसुन के टुकड़े भी डाले जा सकते हैं.
यह पिसा हुआ अचार का मसाला अन्य चारों के लिए भी उपयोग में ला सकते हैं जैसे कि कटहल का अचार, सूरन का अचार, मूली का अचार आदि.

Comments
Post a Comment