रिकमच

रिकमच बनाने की विधि

100 ग्राम मूंग(हरि), 100़ ग्राम उड़द, 250 ग्राम चने की दाल, 100 ग्राम मसूर की दाल, लोबिया-बरबटी के दाने 100 ग्राम. इन सभी दालों को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में गला दे. उसके बाद इसे बहुत ही कम पानी में डालकर पीसना है. दाल के साथ ही अदरक हरी मिर्च,डोडा इलायची, काली मिर्च पीसना है. इस पेस्ट में नमक मिला ले. जैसे ढोकले स्टीम करने होते हैं वैसे ही इस दाल के पेस्ट को भी स्टीम करना है ताकि यह पक जाए.

रिकमच के छोटे टुकड़े करके इसे डीप फ्राई कर सकते हैं.


रिकमच की मसालेदार सब्जी बनाने की विधि -

ढाई सौ ग्राम प्याज,थोड़ा सा लहसुन और अदरक - पीसकर पेस्ट बना ले. इसे 5-6् चम्मच तेल में डाल दें और लाल होने दे.

4चम्मच धनिया पाउडर, 1.5 चम्मच हल्दी पाउडर, 1.2 चम्मच लाल मिर्च, 1.5 चम्मच जीरा, 5 डोडा इलायची, 10 लॉन्ग, 12 इलायची, 15 काली मिर्च - यहां सबकुछ पीसकर पाउडर बना लें और प्याज लाल होने से पहले ही इसे कढ़ाई में मिला दे. स्वाद अनुसार नमक डालें.जब मसाला भूना जाए और भूरा होकर तेल छोड़ दे इसमें रिकमचके तले हुए टुकड़े मिला दे और हिसाब से पानी भी डाल दें. 5 से 10 मिनट इसे उबालने दे.

Comments

Post a Comment