नींबू का अचार बनाने की विधि
10 नींबू ले और हर नींबू को 4 टुकड़ों में काट लें. 3 चम्मच अजवाइन ( सीकी हुई), एक चम्मच काली मिर्च, 2-3 टुकड़ा पीपर, 2 चम्मच सेंधा/ सादा नमक, आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीस लें. पीसे हुए मिश्रण को नींबू पर डाल दें. कांच के बर्तन में भरकर धूप में रख दे. अगर आप तीखाअचार पसंद करते हैं तो इसमें आधा चम्मच लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. अगर आप मीठा अचार पसंद करते हैं तो इसमें 10 चम्मच शक्कर डालकर धूप में रख सकते हैं. अचार को को तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लगता है.

Comments
Post a Comment